Good NewsIAS/IPSRaipurराजकाज

 छत्तीसगढ़ में 1703 पदों पर निकली भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद; 27 नवंबर तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार का अवसर देते हुए विभिन्न विभागों में 1703 पदों पर भर्ती निकाली है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए पहली बार लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 1703 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सहायक ग्रेड-3 के सबसे अधिक 1206 पद शामिल हैं। पदवार भर्ती का विवरण इस प्रकार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
पद का नामपदों की संख्या
सहायक ग्रेड-31206
सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग)279
शीघ्रलेखक (हिंदी)30
उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा)34
स्टेनो टाइपिस्ट23
डाटा एंट्री ऑपरेटर25
शीघ्रलेखक (द्विभाषी)13
पंजीयक लिपिक50
सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा)40
शीघ्रलेखक (अंग्रेजी)3
कुल पद1703

27 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। इस दौरान शाम 5 बजे तक संशोधन किया जा सकेगा।

  'दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां' ब्रेल पुस्तक का हुआ विमोचन

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी 4 जनवरी 2027 से कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा छत्तीसगढ़ के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

स्थानीय अभ्यर्थियों को वापस मिलेगा परीक्षा शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए भी राहत दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान भुगतान किया गया होगा।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: cgssb.cgstate.gov.in

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button