देश-दुनिया

गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

मुंंबई, 07 नवंबर । महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गंजे सिर पर दोबारा बाल उगाने का दावा करने वाले आयुर्वेदिक तेल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50.35 लाख रुपये मूल्य की 5,040 बोतलें जब्त की हैं। एफडीए के अनुसार, नासिक डिवीजन की टीम ने पांच नवंबर को एक ब्यूटी सैलून और नकली ज्वेलरी की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत यह कार्रवाई की गई।जब्त उत्पाद को वीएस हेयर ग्रोथ आयल के नाम से बेचा जा रहा था।

इसका प्रचार इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर किया जा रहा था। विज्ञापनों में दावा किया गया था कि यह तेल गंजे लोगों के सिर पर भी बाल उगा सकता है।एफडीए के अनुसार, तेल की 100 मिलीलीटर की प्रत्येक बोतल पर 999 रुपये अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित था। हालांकि, पैकेजिंग पर निर्माता का नाम, पता और विनिर्माण लाइसेंस नंबर नहीं दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिष्ठान के मालिक योगेश भगत के पास इस आयुर्वेदिक उत्पाद के निर्माण के लिए आवश्यक लाइसेंस और कानूनी अनुमति नहीं थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button