कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासमीक्षा

कुचौना रेलवे अंडरब्रिज की बदहाल व्यवस्था व निर्माण में कथित गुणवत्ता की खामियों को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, विधायक के नेतृत्व में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

कोरबा, 6 नवम्बर। कुचौना रेलवे अंडरब्रिज की बदहाल व्यवस्था और निर्माण में कथित गुणवत्ता की खामियों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक प्रेमचंद पटेल के मार्गदर्शन में ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोरदार जनांदोलन किया और रेलवे प्रबंधन से 6 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

तस्वीरें कूचौना रेलवे अंडरब्रिज की हैं, जहां ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता, जलभराव और आवागमन की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। भाजपा पार्षद लक्ष्मण सिंह कंवर और पार्षद आरती सिंह के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने वर्तमान अंडरब्रिज के समानांतर नया अंडरब्रिज बनाने, दोनों ओर डबल ड्रेनेज सिस्टम, निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, पर्याप्त लाइटिंग और सीसी सड़क निर्माण की मांग की। इसके अलावा खोलार नाला के पास क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग भी उठाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर कटघोरा तहसीलदार और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उन्हें छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि हजारों लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े इस अंडरब्रिज की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब देखना होगा कि रेलवे के आश्वासन पर धरातल में कब तक कार्रवाई होती है।

  RTO ऑफिस के सामने 7 दुकानों के टूटे ताले, जांच में जुटी पुलिस...

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button