अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

अवैध शराब रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमलाः दो महिलाएं गिरफ्तार, जेल दाखिल

कोरबा, 4 नवम्बर। ग्राम दशरथभाठा में अवैध महुआ शराब की जब्ती करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ हुज्जतबाजी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से गाली-गलौज की तथा ग्रामीणों को एकत्रित कर टीम को घेरने का प्रयास किया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना दो नवंबर की है। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी निवासी जीवन उरांव ने घर और बाड़ी में बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखी है। टीम ने मौके पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब्ती के बाद जीवन उरांव को साथ ले जाने की कार्रवाई के दौरान उसकी पत्नी सरस्वती उरांव और रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने आबकारी टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक शुभांगी तिवारी और आरक्षक रोचक देवांगन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।

  श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

साथ ही शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाने और टीम को घेरने की कोशिश की गई। आबकारी विभाग की शिकायत पर उरगा थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने तीन नवंबर को सरस्वती उरांव (25) और बुंदकुंवर उरांव (45) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button