🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़

बिलासपुर मे देह व्यापार करने वाली महिलाएं गिरफ्तार की पुलिस से हुज्जतबाजी

सभी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया

बिलासपुर। महिला थाना और सिविल लाईन पुलिस ने शनिवार रात को कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी ग्राहक की तलाश में संदिग्ध रूप से खड़ी थी।  सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। शनिवार रात को  पुलिस की रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए। पकड़ी गई महिलाओं के साथ   एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

आरोपी महिलाओं ने टीम से की हुज्जतबाजी:–
मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button