🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के बिहारपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मामला बिहारपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के बाहर आग ताप रही महिला की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बोलेरो चालक नशे में था।

तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिहारपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है, फरार चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button