🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

ट्रेलर को रोक कर तलवार दिखा लूट, करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली में हुई थी लूट की वारदात।20-20 साल के बेरोजगार युवक शौक पूरा करने कर रहे थे लूट।



बिलासपुर। छह दिन पूर्व रात के अंधेरे में कोयला लोड ट्रेलर को रोक तलवार दिखा ट्रेलर के ड्राइवर खलासी से रकम लूटने वाले 2 आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 38 वर्षीय ट्रेलर चालक शेख दाऊद मोहम्मद गत 30 जनवरी को पाली कोयला खदान से कोयला लोडकर हेल्फर के साथ बलौदा लेकर जा रहा था। रात करीब 10 बजे ट्रेलर जैसे ही जाली ओव्हरब्रिज के पास पहुची दो लड़के ट्रेलर को जबरन रोक लिये और तलवार दिखाकर ड्राइवर के जेब से ल2500 रूपये लुटकर भाग गये।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम जाली के आरोपी राजकुमार सौंरा उर्फ राजा और बेलतरा बेलपारा के राहुल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उनसे लूट की रकम और तलवार जब्त कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, प्र.आर. विकास सेंगर, आर. नंदकुमार यादव, शशिकान्त कौशिक की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button