🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

भालू ने चरवाहे पर किया हमला, हालत गंभीर

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरकछार में भालू ने चरवाहे पर हमला कर दिया, लेकिन चरवाहे को उसकी गायों ने बचा लिया। भालू के हमला के दौरान करीब 10-12 गाय आवाज करते हुए भालू की ओर बढ़ने लगी। जिससे भालू डरकर जंगल में भाग गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बरकछार में रहने वाला असीम मिंज (42) चरवाहे का काम करता है। गांव के 10-12 गायों को जंगल में चराने ले जाता हैं। मंगलवार की दोपहर को असीम अपनी बुआ मरियम के साथ गांव की गायों को चराने के लिए कटाईघाट के जंगल गया था। बताया जा रहा है कि उसकी बुआ उससे दूर में कुछ गाय चरा रही थी।

 

 

तभी एक भालू ने असीम पर पीछे से हमला कर दिया। ऐसे में वह चिल्लाने लगा, तभी आसपास चरने गई सभी गाय असीम की चीख सुनकर तेज आवाज करती हुई उसे बचाने के लिए भालू की ओर बढ़ने लगी। जिसे देख भालू वापस जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से असीम के पैर व हाथ में गंभीर चोट पहुंची। जब इसकी जानकारी उसकी बुआ को लगी, तो वह उसके पास पहुंची और उसे किसी तरह जंगल से रोड तक ले आई।

  Highcourt Judge Transfer News:–14 हाईकोर्ट जजों के स्थानांतरण की अनुशंसा,

 

 

इसके बाद वहां से बाइक में गुजर रहे गांव के एक ग्रामीण के साथ उसे गांव ले आई और मामले की सूचना वनकर्मियों को दी। जिसके बाद असीम को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। बरकछार परिसर रक्षक प्रकाश साव ने बताया कि असीम की बुआ मरियम से घटना के बारे में पूछा गया, तो उसने जानकारी दी, कि भालू ने जब चरवाहे पर हमला किया, तो उसकी सभी गाय तेज आवाज करती हुई भालू को मारने के आगे बढ़ने लगे, तब भालू डरकर भाग गया। उन्होंने बताया कि बरकछार का जंगल ओडिशा बॉर्डर से लगा हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button