✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षा

प्रभावी निगरानी के साथ होनी चाहिए पारदर्शी खरीदी

एसईसीएल के सतर्कता अधिकारी ने मार्गदर्शन किया एनटीपीसी में

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा 27 सितंबर। सार्वजनिक संस्थानों में खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) हिमांशु जैन ने शनिवार को एनटीपीसी सीपत में अधिकारियों को सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह सत्र निवारक सतर्कता पर 3 माह के अभियान के तहत आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रूपरेखा, प्रक्रिया एवं सत्यनिष्ठा संबंधी सुरक्षा उपाय’ विषय पर आयोजित इस सत्र में श्री जैन ने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, नियमों के पालन और सतर्कता मानकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में बेहतर खरीद व्यवस्था के लिए सही योजना, निर्धारित प्रक्रिया का पालन और प्रभावी निगरानी बेहद जरूरी है। सत्र के दौरान सार्वजनिक खरीद की शुरुआत से लेकर अंतिम चरण तक की प्रक्रिया, विभिन्न चयन पद्धतियां, नीतिगत प्रावधान, अनुबंध प्रबंधन और खरीद प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले सतर्कता उपायों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। इनमें श्री विजय शंकर दुबे, मुख्य महाप्रबंधक (हेड ऑफ प्रोजेक्ट), एनटीपीसी सीपत, सुरोजित सिन्हा, महा प्रबंधक (ओ एंड एम),अशोक सरकार, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं एफएम),लिंगम वेंकट रेड्डी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), डॉ. बैंकिम सामद्दार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन), संजय प्रसाद दुबे, महाप्रबंधक (सतर्कता), एसईसीएल, कुंदन राठौर, सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता)एवं प्रवीण रंजन भारती, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधनध् जनसंपर्कध् राजभाषा), एनटीपीसी सिपत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button