कोरबाछत्तीसगढ़शोक समाचार
नहीं रहे यू आर महिलांगे, निधन से समाज में शोक व्याप्त

कोरबा 05 सितम्बर। कोरबा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी, छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक तथा सतनामी समाज जिला कोरबा के पूर्व अध्यक्ष यू. आर. महिलांगे के निधन से शोक व्याप्त है।
गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा में परिजनों सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस कठिन एवं दुःखद समय में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Live Cricket Info