🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से ग्राम ढपढप में दिव्य हनुमंत कथा का आगाज 28 मार्च से सीएम विष्णुदेव साय को पाती भेंट कर आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ


कोरबा-बांकीमोगरा। कोरबा जिले के बांकीमोगरा-कटघोरा मार्ग स्थित ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से हनुमंत कथा का वाचन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति द्वारा परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम विष्णु देव साय को पाती भेंट कर आमंत्रण पत्र वितरण का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को भी आयोजन में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन समिति ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी।
कथा का मुख्य आकर्षण पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाने वाला हनुमत कथा वाचन होगा, जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों, कस्बों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता से कथा का लाभ ले सकें।
बॉक्स
जिपं अध्यक्ष पवन सिंह सचिव, विहिप अध्यक्ष अमरजीत संयोजक
इस भव्य धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह को कार्यक्रम का सचिव बनाया गया है, जबकि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह कार्यक्रम के संयोजक होंगे। वहीं सुबोध सिंह को कार्यक्रम का संरक्षक तथा जुड़ावन सिंह ठाकुर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी भी आयोजन से जुड़े हुए हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बॉक्स
धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक जागरण का लक्ष्य
आयोजन समिति ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस हनुमत कथा ज्ञान यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण को भी नई दिशा देगा।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button