🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कोरबा में पंचायत सचिवों की हड़ताल से कामकाज ठप, 114 सरपंचों ने मांगा सचिव का कार्यभार, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा में पंचायत सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 114 सरपंचों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सचिव का कार्यभार अपने हाथों में लेने की मांग की है।

सचिवों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों का रोज का कामकाज रुक गया है। सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीण अपनी समस्याएं सरपंचों के सामने रख रहे हैं, लेकिन सचिवों की अनुपस्थिति में समाधान नहीं हो पा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 114 सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है

पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के 114 सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है

हड़ताल पर जाने से पहले सौंपना था कार्यभार

सरपंच सहतर सिंह ने कहा कि सचिवों को हड़ताल पर जाने से पहले कार्यभार सौंपना चाहिए था। प्रताप सिंह मरावी ने बताया कि 3 तारीख को शपथ ग्रहण हुआ और 17 तारीख से सचिव हड़ताल पर चले गए। पहले के कार्यकाल में सचिव नहीं होने पर रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी दी जाती थी।

सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में कठिनाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मामला शासन स्तर का है। जिला स्तर के अधिकारी इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले सकते। सरपंचों का कहना है कि सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में कठिनाई हो रही है। प्रक्रियाओं की जानकारी सचिवों के पास होने से उनकी अनुपस्थिति में काम करना लगभग असंभव हो गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button