🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Surajpur Murder News:– 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, परिवार से जमीन विवाद की रंजिश में चचेरे भाई ने ही की थी हत्या

Surajpur सूरजपुर। 14 वर्षीय नाबालिग छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। परिवार से जमीन विवाद के रंजिश में चचेरे भाई ने ही नाबालिग की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है।

11 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे प्रार्थी मंगलूराम पण्डो, निवासी महोरा के नाबालिग पुत्र लालसाय के मोबाइल नंबर से उसके मामा मंगलसाय को फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि लालसाय की हत्या कर दी गई है और उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर रवाना हुए, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश अधूरी छोड़नी पड़ी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगले दिन 12 फरवरी को ग्रामीणों के साथ दोबारा खोजबीन की गई। गहुआ भादा जंगल से पुल भादा की ओर जाने वाली पगडंडी के किनारे लालसाय का शव बरामद हुआ। उसके गले पर गहरे चोट के निशान मिले। परिजनों ने जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद की ओर आशंका जताई। रिपोर्ट पर प्रेमनगर थाना में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर देवसाय पण्डो उर्फ देवान (28 वर्ष), निवासी महोरा खेखरानाला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते वह पहले से रंजिश रखे हुए था।

  crime news:– 2 सालों से प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका पड़ी दूसरे के प्यार में, प्रेमी ने तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं के डायलॉग के साथ घर घुसकर की प्रेमिका की हत्या

आरोपी के मुताबिक 11 फरवरी को उसने लालसाय को अपने निर्माणाधीन मकान के पास बुलाया। विवाद बढ़ने पर वह उसे पुल भादा जंगल की ओर ले गया और टांगी से गले पर वार किया। घायल लालसाय के भागने पर गहुआ भादा के पास दोबारा हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के मोबाइल से उसके मामा को फोन कर भ्रम फैलाया और मोबाइल सिम को झाड़ियों में फेंक दिया। वारदात के अगले दिन वह ग्रामीणों के साथ खोजबीन में भी शामिल रहा, ताकि संदेह से बच सके और पुलिस की आँखों में धूल झोंक सके।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कीपैड मोबाइल, टूटा सिम, मोबाइल बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त की है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button