🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा

होने लगी गर्मी की शुरूआतः तेजी से बढ़ रहा पारा

कोरबा 03 मार्च। मार्च के साथ ही गर्मी की शुरूआत मान ली जाती है। मार्च में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचेगा और यह भी संभव है कि यह 40 डिग्री को छू जाए। इस बार भी मार्च में गर्मी सताएगी और लोगों को दिक्कत महसूस होगी, लेकिन बारिश हो गई तो कुछ दिनों के लिए राहत भी मिल सकती है।

मार्च की शुरू होने के साथ ही गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह अन्य दिनों की तरह ठंड महसूस नहीं हुई। हवा शुष्क रही और आसमान पर बादल नजर नहीं आए। आसमान साफ होने के कारण तापमान ज्यादा बढ़ा। यह बढ़ते हुए दोपहर में सीजन में पहली बार 32 डिग्री के पार पहुंच गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। एक दिन पहले ही तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड से अधिक दर्ज हुआ था। जो कि इस बार फरवरी का सर्वाधिक अधिकतम तापमान भी रहा। यानी 24 घंटे में ही शहर का तापमान दो डिग्री से ज्यादा बढ़ गया। न्यूनतम तापमान तो और ज्यादा बढ़ा। यह 21 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। इसकी वजह से रात के समय गर्मी महसूस हुई। पहले न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च में दिन का तापमान प्रतिदिन बढ़ता है। महीने के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच जाता है, जबकि महीने के अंत तक यह बढकर 38 डिग्री या उससे अधिक पहुंच सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  सिरफिरा आशिक चाकू लेकर घर आ धमका, कहा- मेरी हो, किसी और की हुई तो मार दूंगा

इस बार न्यूनतम तापमान औसतन 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी रात का तापमान बादल की वजह से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है, लेकिन बादल छंटने पर ये कम हो जाएगा। आने वाले दिनों में अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। मार्च के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान के 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मार्च ट्रांजिशनल पीरियड वाला माह है। इस महीने में मौसम बहुत तेजी से सर्दी से गर्मी की ओर शिफ्ट करता है। यही वजह है कि मार्च की गर्मी लोगों को ज्यादा महसूस होती है। फरवरी तक वातावरण में सर्दी की नमी और ठंडक बनी रहती है, लेकिन मार्च आते-आते सूर्य की किरणें लम्बवत पडने लगती हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button