अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़

होली पर सख्त पहरा: पुलिस का पैदल मार्च, उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर

होली पर सख्त सुरक्षा: बिलासपुर एएसपी अर्चना झा और रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान की अगुवाई में पुलिस का पैदल मार्च

बिलासपुर (रतनपुर): होली के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अर्चना झा और रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

50 से अधिक पेट्रोलिंग गाड़ियाँ तैनात

त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 50 से अधिक पेट्रोलिंग गाड़ियाँ तैनात की गई हैं, जो संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ASP अर्चना झा का सख्त संदेश

ASP अर्चना झा ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों का पर्व है, जिसे सभी को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि अराजक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, और उपद्रव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

  स्टार्टअप से निर्यात तक छत्तीसगढ़ की नई आर्थिक उड़ान : युवाओं के लिए 500 करोड़ का मिशन, ग्लोबल मार्केट पर सरकार की नजर

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान की अपील

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और होली का आनंद शांति से लें।

शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन का अलर्ट

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। होली के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button