🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– रतनपुर पहुंचे राज्यपाल रामेन डेका, मां महामाया के किए दर्शन – शिवतराई गांव में बैगा-बिरहोर जनजाति से भी की मुलाकात ,आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार देने की घोषणा

Bilaspur News:– बिलासपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल ने कोटा विकासखंड के शिवतराई गांव पहुंचकर जनजातीय परिवारों से संवाद किया, आर्चरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और स्वसहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना की। रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की।

Bilaspur News:– बिलासपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल ने कोटा विकासखंड के शिवतराई गांव पहुंचकर जनजातीय परिवारों से संवाद किया। उन्होंने उनकी जीवनशैली, संस्कृति और शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली तथा आर्चरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका अपने प्रवास के दौरान बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कोटा विकासखंड के शिवतराई गांव का दौरा कर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी पारंपरिक जीवनशैली, संस्कृति और उन्हें मिल रही शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गांव में मौजूद आर्चरी खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उनका उत्साह बढ़ाया और प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को रायपुर स्थित लोकभवन आने का निमंत्रण भी दिया।

  Bilaspur Highcourt News:– अगले साल हाईकोर्ट में होगा 62 दिनों का अवकाश, 26 दिन ग्रीष्मकालीन वहीं 26 दिन त्यौहारों में अवकाश, 10 दिन का शीतकालीन सत्र

राज्यपाल ने स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बैगा और बिरहोर समाज की समृद्ध परंपरा और संस्कृति उनकी पहचान है, इसलिए इसे सहेजकर रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों को बांस से बने उत्पाद और पारंपरिक आभूषण बनाने के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल रामेन डेका रतनपुर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मां महामाया मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप,दुर्गा कश्यप,ज्वला कौशिक,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह कोटा एसडीएम नितिन तिवारी,
कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत, रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडे,संतोष शुक्ला,शैलेन्द्र जायसवाल,ओमप्रकाश तम्बोली , ट्रस्टी के द्वारा स्वागत किया गया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, श्मोहित जायसवाल एवं समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button