🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर🏛️ राजनीती न्यूज़

बीजेपी महिला मोर्चा में पुनर्गठन, कई जिलों में नए पदाधिकारी नियुक्त

BJP Mahila Morcha:
महिला मोर्चा की जिला इकाइयों में संगठनात्मक पुनर्गठन

Advertisement Carousel

प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति से नई नियुक्तियां, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ इकाई ने महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की स्वीकृति के उपरांत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की सूची जारी की गई है। नियुक्तियों से संबंधित आदेश पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी सूची के अनुसार कांकेर, सुकमा, राजनंदगाँव , बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, और जशपुर सहित कई जिलों में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नियुक्तियों में संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और क्षेत्रीय कार्यों में योगदान को प्राथमिकता दी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिला इकाइयों में किए गए इस पुनर्गठन से महिला मोर्चा की कार्यक्षमता बढ़ेगी। संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में महिला मोर्चा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  CG Assembly 2025: 67389 लोगों से 791 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, केवल 1820 पीड़ितों को मिली राशि वापसी

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button