Ratanpur News:– दीपावली पर नगर पालिका परिषद की अनोखी पहल, 55 कर्मचारियों को मिला एक माह का एडवांस वेतन

रतनपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर रतनपुर नगर पालिका परिषद ने कर्मचारियों को आर्थिक राहत और खुशियों की सौगात दी है। परिषद प्रशासन ने पहली बार 55 प्लेसमेंट कर्मचारियों को एक माह का एडवांस वेतन जारी कर उदाहरण पेश किया है।

त्योहार से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है। सभी ने इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और प्रशासनिक टीम के प्रति आभार जताया। कर्मचारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब दीपावली से पहले उन्हें अग्रिम भुगतान मिला है, जिससे त्योहार की तैयारियों में सहूलियत मिली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और साझेदारी का पर्व है। कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय पर आर्थिक संबल देना परिषद की जिम्मेदारी है।

रतनपुर में परिषद के इस कदम की प्रशंसा हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पहल अन्य शासकीय संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। दीपावली के मौके पर कर्मचारियों में “खुशहाली की रोशनी” फैलाने वाला यह कदम नगर प्रशासन की संवेदनशील छवि को मजबूत करता है।

  नशामुक्ति से न्याय तक: सीपत व मस्तुरी में पुलिस की दोहरी पहल, महिला शक्ति को सलाम और सुविधाओं की सौगात | SSP के नेतृत्व में बदलता पुलिस सिस्टम

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.