केंद्रीय मंत्री नड्डा पहुंचे रायपुर, सीएम साय ने किया स्वागत

रायपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को रायपुर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका स्वागत किया। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार के एक साल पूरे होने पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री साय ने जेपी नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी एवं किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

 

 

 

बताया जा रहा है कि, बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे पहुंचें। जहां 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

Live Cricket Info