🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास …

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल शुक्रवार  को छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 4 अप्रैल की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल शनिवार की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और मां दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव को लेकर शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्डी आएंगे। महोत्सव में 3 अप्रैल को कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button