🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री शिव डहरिया के संरक्षण में जांजगीर नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार की पीएमओ तक हुई शिकायत

जीर्ण शीर्ण सड़क के मरम्मत के नाम पर हुआ गड़बड़झाला

भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने लगाया गम्भीर आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर – जिला मुख्यालय जांजगीर की विभिन्न सड़को के मरम्मत हेतु अधोसंरचना मद से 100.00 लाख (एक करोड़) जारी हुआ था। नियमानुसार इस मद से सड़क मरम्मत कार्य ही कराया जाना था, परंतु नगर पालिका के तत्कालीन सीएमओ चंदन शर्मा ने नियम विरुद्ध नयी सड़क का निर्माण करा दिया। अब इस मामले की शिकायत पीएमओ तक हुई है।
शिकायतकर्ता भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु राठौर ने कहा कि नगर पालिका जांजगीर नैला में तत्कालीन नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के संरक्षण में नगर सरकार व पूर्व सीएमओ चंदन शर्मा के द्वारा जीर्ण शीर्ण सड़क मरम्मत के नाम पर जारी राशि का दुरुपयोग करते हुए नियमो को दरकिनार कर नवीन सड़क निर्माण में राशि खर्च कर दी गयी।
इस सम्बंध में संचालनालय का स्पष्ट आदेश था कि उक्त मद में नवीन सड़को का प्रस्ताव शामिल नही किया जाना था साथ ही जारी राशि मे शेष बचे राशि का उपयोग शहर के प्रकाश व्यवस्था में करना था।
तत्कालीन सीएमओ ने तय नियमों की परवाह न करते हुए चहेते ठेकेदारों को बिना निविदा कार्यादेश जारी कर कार्य कराते रहे।

  चांपा रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरों का गैंग गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

पीएमओ तक हुई शिकायत”
इस विषय को लेकर अभिमन्यु राठौर ने जांजगीर कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित किया है, जिसमे जांजगीर नैला नगर पालिका में हुए इस भ्रष्टाचार का उल्लेख किया है एवं कार्यवाही की मांग की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button