🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रायगढ़: मां-बेटी की हत्या, घर के बरामदे पर मिली लाश; थाने से 200 मीटर दूर वारदात

रायगढ़,15अप्रैल 2025 । जिले में डबल मर्डर हुआ है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे पर पड़ी मिली है। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात हुई है।

SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सौरा (45) और पूर्णिमा सौरा (24) के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरी बेटी जब घर पहुंची तो देखी लाश

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपनी दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी कल्पना सौरा (18) डांस कॉम्पिटिशन के लिए अपने डांस ग्रुप के साथ कलमी गांव गई हुई थी। आज सुबह 6 बजे जब वह घर पहुंची तो दोनों की लाश देखी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button