बंधवा तालाब के पास जुआ खेलने वाले 7 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

जांजगीर चांपा, 03 अप्रैल । थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरगांव के बंधवा तालाब के पास जुआ खेलने वाले 07 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 8100/रूपये, तास, 04 नग मोबाइल एवं 05 नग मोटर सायकल को बरामद किया गया।

विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में DSP जितेंद्र खूंटे के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरगांव के तालाब के पास कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 07 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा गया, तथा सभी जुवाड़ीयानो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपियों का नाम

  1. शिवकुमार कश्यप उम्र 53 साल निवासी कोशला
  2. जितेन्द्र कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी बारगांव
  3. दीपक लहरे उम्र 34 वर्ष निवासी बारगांव
  4. संतोष कुमार उम्र 42 वर्ष साकिन भवतरा
  5. भूपेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पनगांव
  6. रामनारायण उम्र 35 वर्ष साकिन कोशला
  7. खेदू राम कौशिक उम्र 37 वर्ष निवासी पेंड्री थाना पामगढ़
  छतीसगढ़ मे -: स्टेट बैंक में घुसकर मैनेजर,असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, बंधक भूमि के कागजात मांगने पर हुआ विवाद

उपरोक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स. उ.नि. सरोज पाटले, संतोष बंजारे, म. प्रधान आर. बालमती यादव,
आर. श्याम सरोज ओगरे, उमेश दिवाकर, यशवंत पाटले, रोहित साहू, भुनेश्वर साहू, लखेश्वर पाटले एवं थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Info