🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

पंचायत चुनाव, प्रत्याशी को हाइवा से कुचलने और महिलाओ के साथ गैंगरेप की सरपंच द्वारा खुली धमकी, शिकायत के बाद पुलिस ने किया काउंटर FIR दर्ज, किसके दबाव में है पुलिस?..देखें मारपीट का विडियो ,

चुनाव जीतने के बाद हारे हुए प्रत्याशी के पति का मर्डर करवाने और महिला समर्थक का गैंग रेप करवाने की धमकी, शिकायत के बाद पुलिस ने किया काउंटर FIR दर्ज

जिले में बढ़ रही अराजकता,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर। मुरलीडीह ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच द्वारा पराजित प्रत्याशी और उनके परिजनों को हाइवा से कुचलकर मार देने और परिवार की महिलाओं के साथ गैंगरेप की खुली धमकी दी जा रही है।


पीड़ित प्रत्याशी उनके पति द्वारा इसकी शिकायत एसपी विवेक शुक्ला से लिखित में शिकायत करते हुए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। किंतु पुलिस इस मामले में सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पीड़ितों के द्वारा जो मारपीट वीडियो दिखाया जा रहा उसे देखते हुए भी कोई करवाई और ही किसी प्रकार की इस मामले में जांच की जा रही है , ऐसा लगता है कि पुलिस किसी बड़ी घटना की प्रतीक्षा कर रही है।

मुरलीडीह में दूसरे चरण में 17 फ़रवरी को चुनाव हुआ, चुनाव परिणाम आने के बाद अब निर्वाचित सरपंच चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच प्रत्याशी और उसके परिवार मारपीट की और अब जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है, इधर नवनिर्वाचित सरपंच की इन हरकतों से तंग आकर हारी हुई सरपंच प्रत्याशी अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुई इसकी शिकायत एसपी से की हैं लेकिन एसपी साहब ने उन हारी हुई प्रत्याशी उनके परिवार को संतोष जनक जवाब नहीं मिला , इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से नहीं दिखाई दे रही है पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गईं हैं, इससे आरोपियों के हौसले बुलंद है, स्थिति यह है कि अब वे खुलकर सरपंच प्रत्याशी उनके परिवार को हाइवा से कुचल देने और घर की महिलाओ के साथ गैंगरेप कराने की धमकी तक दे रहा हैं, बावजूद इसके पुलिस मौन है,

मुरलीडीह की रहने वाली महिला जलेश्वरी जोगी ने बताया कि वह ग्राम पंचायत मुरलीडीह में सरपंच प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थी और चुनाव के दौरान मेरे समर्थन कमल जोगी, दुर्गा जोगी, कमलेश जोगी तथा अन्य लोग थे, चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें विजयी प्रत्याशी राजकुमारी पाटले के पति कमलेश पाटले उनके अन्य साथियों के द्वारा जान से मारने और देख लेने की धमकी दी जा रही है। साथ ही सरपंच पति कमलेश पाटले के द्वारा सभी को मुख्य मार्ग में दिखने पर हाइवा से ठोंक देने या अकेले में मिलने पर मर्डर कर देने की धमकी दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता जलेश्वरी जोगी ने बताया कि मेरे पति सचिव के पद पर जनपद पंचायत अकलतरा के अधीनस्थ ग्राम पंचायत पोंडी दल्हा चंगोरी ग्राम पंचायत में पदस्थ है, जो कि अकेले डयूटी पर जाते है जिससे मुझे भय बना रहता है कि मेरे पति के उपर भी कभी भी किसी प्रकार की घटना घट सकती है। कमलेश पाटले के द्वारा पूर्व में भी हमारे परिवार के उपर हमला किया गया था जिसकी सूचना मेरे द्वारा थाना मुलमुला में दिया गया था, लेकिन शिकायत के बाद भी अब तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की , पुलिस की लापरवाही और उदासीनता के चलते ग्रामीणों को भय के साये में रहना पड़ रहा है। आरोपियों के खिलाफ अब तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होने के कारण कमलेश पाटले का हौसला बुलंद हो चुका है और वह लगातार लोगो को डरा धमका रहा है, स्थिति यह है वह कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इस संबंध में सभी परिवार एसपी कार्यालय पहुँचकर घटना की पूरी जानकारी विवेक शुक्ला को दी , पीड़ितों परिवार ने लिखित में शिकायत कर सुरक्षा व्यस्था की मांग की गई, मगर उनके द्वारा भी कोई साथर्क आश्वासन नहीं मिला, पीड़ित परिवार ने कहा कि यदि आरोपियों द्वारा कोई बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो इसकी सारी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
अब पुलिस ने दूसरी ओर इस मामले पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर लिया है ,ऐसे में पीड़ित परिवार का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठने लगा है,

.देखें मारपीट का विडियो ,

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का गैगरेप कराने की धमकी

  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न अहम मुद्दों पर हुई चर्चा वरिष्टों का किया गया सम्मान ,अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा सराफा कारोबारीयो का हित ही सर्वोपरि हैं

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता राजेश्वरी जोगी ने कमलेश पाटले पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने सरपंच चुनाव में जलेश्वरी जोगी का समर्थन में वोट दिया था, मगर चुनाव में वह हार गईं, जबकि कमलेश पाटले की पत्नी जीत गईं, चुनाव जितने के बाद वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है, साथ ही मौका मिलने पर उसका गैंगरेप कराने की धमकी भी दी जा रही है। जिससे वह और उसका पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ हैं स्थिति यह है अब डर के कारण वह और उसका परिवार घर से बाहर निकलने में घबरा रहा है,अब देखना होगा कि शिकायत की गंभीरता को किस तरह से लेती है और सरपंच पति पर आगे क्या कुछ कार्रवाई होती है,

दोनों पक्षों के शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज किया गया है, दोनों मामले का जाँच किया जा रहा है,

विनोद जाटव, थाना प्रभारी मुलमुला,

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button