🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Bilaspur News:–   सड़क हादसे के बाद घायल युवक के गांव वालों ने अस्पताल में पहुंच अन्य मरीज के परिजनों की  धोखे में कर दी पिटाई

Bilaspur News:– अस्पताल में घुसकर एक पक्ष ने  मरीज व उसके परिजनों की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

Bilaspur बिलासपुर।  सड़क हादसे के बाद घायल युवक की आसपास के लोगों ने पिटाई कर दी। घायल युवक से जानकारी मिलने पर युवक के गांव वालों ने अस्पताल जाकर दूसरे मरीज व परिजनों की मारपीट करने वाला समझ पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।  मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।



रतनपुर थाना क्षेत्र में पोड़ी निवासी एक युवक गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। इस दौरान आसपास के लोगों ने घायल युवक से मारपीट भी कर दी थी। घायल हुआ किसी तरह अपना उपचार करने के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। अस्पताल में इलाज करवाने के साथ ही उसने अपने गांव के लोगों को मारपीट की सूचना दी। सूचना पर घयालयों के गांव वाले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। इस दौरान गांव वालों ने धोखे में इलाज करवाने आए दूसरे मेरी और उसके परिजनों को मारपीट करने वाला समझ उनकी पिटाई कर दी। मारपीट से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मार्केट के वक्त अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों की भीड़ थी। अचानक शुरू हुई मारपीट से अफरा–तफरी मच गई। लोगों ने रतनपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  अशोक जैन बने छत्तीसगढ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष
वीडियो



सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मारपीट करने वाले बाकी युवक तो फरार हो गए पर तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।  पीड़ित पक्ष से पुलिस में अपराध दर्ज करवाने के लिए कहा तो उन्होंने बार-बार ठाणे कोर्ट कचहरी का चक्कर नहीं लगा पाने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। पर पुलिस ने अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए हिरासत में लिए तीनों लोगों के खिलाफ अपनी तरफ से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button