निगम क्षेत्र में मटमैले पानी की आपूर्ति, लोग परेशान

कोरबा 09 जुलाई। हैरानी की बात यह है कि बारिश के मौसम में भी कोरबा के कुछ इलाकों में जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिक निगम क्षेत्र के पंप हाउस वार्ड और 15 ब्लॉक एसेंशियल कॉलोनी क्षेत्र में नागरिक मुश्किल में है। बुधवारी स्थित जल प्रदाय शाखा में पहुंचकर लोगों ने नाराजगी जताई और यह जानना चाहा कि आखिर समस्या कब ठीक होगी। यहां के एक अभियंता ने लोगों की बात सुनी और उन्हें बताया की समस्या क्यों है, यह जानना भी जरूरी है।

बारिश का मौसम प्रारंभ होने के साथ स्वाभाविक रूप से जो समस्याएं जल आपूर्ति के मामले में आती हैं, वह इस बार भी सामने है। नदी नालों के बरसाती पानी के साथ मिट्टी घूलती है और आसपास की वनस्पति से लेकर कई चीजे आ जाती है। इस वजह से जहां पानी का रंग मटमेला हो जाता है, वही पानी को रासायनिक प्रक्रिया के अंतर्गत शुद्धिकृत करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बार-बार तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति लाइन के जरिए पानी की पहुंच ओवर हैड टैंक तक उतनी मात्रा में नहीं हो पाती, जिसकी आवश्यकता होती है। जाहिर तौर पर टैंक के पूरी तरह नहीं भरने की स्थिति में इस पर आधारित बड़े क्षेत्र में वाटर सप्लाई करना काफी जटिल होता है। पिछले कुछ दिनों से कोरबा के कुछ हिस्सों में इसी प्रकार की स्थिति है। वाटर सप्लाई करने वाले विभाग की ओर से कहा गया कि कोहडिया स्थित 6 एमएलड़ी क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य क्षमता बरसाती पानी के साथ आने वाले अपशिष्ट के वजह से प्रभावित हो रही है। इसके चलते सामान्य दिनों की तरह जल आपूर्ति या जल उपलब्ध कराने में समस्याएं हैं। इन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है ताकि आपूर्ति सामान्य हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बारिश के बाद खेत धंसा, 30 फीट गहरा और 20 फीट चौड़ा गड्ढा बना, ग्रामीणों में दहशत

इधर पंप हाउस और 15 ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर बनी समस्या से लोगों के सामने मुश्किल है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने वाटर सप्लाई सेंटर पहुंचकर परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने जानना चाहा कि आखिर पानी आपूर्ति से जुड़ी समस्या कब तक ठीक होगी और उन्हें राहत कैसे मिलेगी। इस मौके पर विभाग के एक अभियंता ने लोगों की बात सुनी और उन्हें व्यवहारिक जानकारी देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया। लोगों को बताया गया की बारिश के मौसम में किसी एक नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में वाटर सप्लाई के मामले में टर्बाइडिटी की एक समस्या होती है। बारिश के स्तर के साथ यह सामान्य होती है। लोगों को धैर्य रखने के साथ पानी कहां प्रयोग उबालकर किया जाए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।