🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री: 74 पटवारियों को नोटिस…

बिलासपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पटवारियों पर आरोप है कि सात फीसदी खसरे का गलत रकबे में एंट्री कर दी गई है। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के लिए जिले को तहसील स्तर पर 13608 खसरे दिए गए थे। इन खसरों का मौके पर जाकर सत्यापन करना था और रिपोर्ट पेश करनी थी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भौतिक सत्यापन के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि कुल 93.33 फीसदी खसरे में धान की फसल ली गई थी। 6.67 फीसदी खसरे पर धान की फसल नहीं पाई गई। मतलब ये कि पटवारियों ने इन खसरों में धान की फसल लेने की गलत जानकारी एंट्री कर दी थी। भौतिक सत्यापन के बाद इसमें जरुरी सुधार किया गया। सुधार के साथ ही मौके पर एंट्री करने के बजाय घर बैठे एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है।

 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस वर्ष जिले में 137672 किसानों को उनके 144981 हेक्टेयर रकबे के साथ पंजीकृत किया गया था। बीते साल की तुलना में इस साल 2.4 फीसदी धान की खरीदी कम हो पाई है।

  सहकारिता मामले में हिमशिखर गुप्ता समेत पांच IAS अफसरों को अवमानना नोटिस

 

एक करोड़ का धान जब्त

कोचियों और व्यापारियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर राजस्व, खाद्य व मंडी विभाग का जांच दल बनाया गया था। कोचिए व व्यापारियों के खिलाफ 77 कार्रवाई कर 1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा तय से अधिक धान बेचने के लिए टोकन कटवाने वाले 53741 किसानों से 3027.41 हेक्टेयर रकबा सरेंडर कराया गया है।

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button