🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी निकाय रखें पूरी तैयारी : कलेक्टर

कोरबा, 13 मार्च 2026। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने गर्मी के मौसम को देखते हुए नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहरों में कहीं भी पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए और सभी नगरीय निकाय पहले से पूरी तैयारी सुनिश्चित करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों में चल रहे विभागीय योजनाओं, डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, सभी नगरीय निकायों के सीएमओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, मोर मकान मोर चिन्हारी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), राजस्व वसूली, सामाजिक पेंशन के ई-केवाईसी तथा डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने वर्ष 2016-17 से अब तक नगरीय निकायों में स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनके पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत किए जाएं और प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने सभी निकायों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल और कॉलेजों में साइकिल स्टैंड, विभिन्न शेड, डोम, बालक-बालिका शौचालय निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ब्लड बैंक और रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े कार्यों को भी जल्द पूरा करने को कहा।

कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए सभी सीएमओ को अपने-अपने क्षेत्रों में जल स्रोतों, बोरवेल, मोटर और टैंकर की उपलब्धता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्लम क्षेत्रों और खदान प्रभावित इलाकों में विशेष ध्यान रखा जाए तथा जरूरत पड़ने पर टैंकर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सबमर्सिबल पंप का अतिरिक्त बैकअप रखने और आवश्यक स्थानों पर नए बोर कराने के भी निर्देश दिए गए।

  प्रसिद्ध कथावाचक युवराज पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, आदिवासी देवी देवताओं के अपमान का आरोप

बैठक में शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बढ़ाने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और शौचालय निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में तेजी लाने और मोर मकान मोर चिन्हारी के तहत पूर्ण मकानों को पात्र हितग्राहियों को जल्द आवंटित करने को भी कहा।

साथ ही सभी नगरीय निकायों को राजस्व वसूली बढ़ाने, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार संपत्ति कर की वसूली सुनिश्चित करने और सामाजिक पेंशन योजना के छूटे हुए हितग्राहियों का ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, हसदेव बैराज तथा गृह निर्माण मंडल के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पूर्ण कार्य के साथ फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किए जाएं तथा विभागीय कार्यों की प्रगति से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाए। कलेक्टर ने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण हों।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button