आयोजनकलाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाव्यक्तित्वशिक्षासमीक्षासुरक्षा

रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

कोरबा, 5 अक्टूबर। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगों और आकर्षक आकृतियों के माध्यम से महिला सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश प्रस्तुत किया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष संजय पांडे, महिला जिलाध्यक्ष अरुणा सान्याल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वाकडे, संगठन महामंत्री अखिलेश जायसवाल, महामंत्री अजय शर्मा, महिला महामंत्री प्रिया मिश्रा, नारायण प्रसाद साहू, कृष्णा यादव तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर उपस्थित रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
प्रतियोगिता के बाल वर्ग में अक्षत शर्मा ने प्रथम, निहाल राठौर ने द्वितीय तथा खिलेश सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोर वर्ग में रेणु श्रीवास ने प्रथम, दिव्या जाल ने द्वितीय तथा प्रेक्षा यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन

शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बताया सशक्तिकरण का आधार
कार्यक्रम में महिला महामंत्री सुश्री प्रिया मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर श्री श्रवण कुमार गुप्ता ने अतिथियों, आयोजकों, प्रतिभागी भैया-बहनों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ महिला सम्मान और सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश भी प्रस्तुत किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button