🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर आईटी का छापा, कई कारोबारी भी निशाने पर



रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुनः आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई की है। इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत हैं। जानकारी मिल रही है कि छापा नान घोटाले को लेकर है।


इसी के साथ ही IT की टीम ने राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले समेत कई स्थानों पर दबिश दी है। कांग्रेसी नेता के अलावा आईटी विभाग ने बिल्डर्स और कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर भी आईटी की टीम ने दबिश दी है। वहीं तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड मारी गई है। दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट, दुर्ग के ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची है। इसी के साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल के घर आईटी की टीम ने दबिश दी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button