✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मनजिंदर सिंह सिरसा के दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ में भी हर्ष

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने दी बधाई

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

रायपुर । दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने पूरे प्रदेश वासियों की तरफ से बधाई देते हुए कहा कि कहा कि सिक्ख समाज की आन बान और शान के प्रतीक मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में सिक्ख समाज के सरबत का भला के नियम पर कार्य कर समाज सहित देश हित में कार्य करेगें|

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी ने सिक्ख समाज, धार्मिक संगठनों, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी प्रेरणादायक नेतृत्व क्षमता और संघर्षशील व्यक्तित्व ने समाज के हितों की रक्षा के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद की है। गुरुद्वारों की सेवा हो, सिक्ख समाज के अधिकारों की रक्षा हो या ज़रूरतमंदों की सहायता—उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी कर्मठता और निष्ठा का परिचय दिया है।

 

 

उनके दिल्ली सरकार में मंत्री बनने से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनहित में प्रभावी कार्य करेंगे और सिक्ख समाज सहित संपूर्ण समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहेंगे।

  CG high court Bilaspur- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सात जजो को मिला दो-दो जिले का प्रभार

 

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज इस गौरवशाली उपलब्धि पर एकजुट होकर हर्ष व्यक्त करता है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अरदास करता है कि वाहेगुरु सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी को सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अपार सफलता प्रदान करें।

 

 

छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह सैनी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, हरविंदर सिंह खालसा, स्वर्ण पाल सिंह चावला, मनजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह डडियाला, मनदीप सिंह बिट्टू , इंदरवीर सिंह कोहली, कुलदीप सिंह मोंगा ने वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! के नारे के साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को बधाई शुभकामनाएं दी है |

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button