🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत…

कोरबा,25 मार्च 2025 । जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघिया का है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार कटघोरा से तुमान की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नजदीकी अस्पताल भिजवाया. हालांकि, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे के बाद ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में भारी आक्रोश है.

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button