🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा जनपद सदस्यों ने ग्राम विकास कार्यों के लिए डीएमएफ मद से राशि आबंटन की उठाई मांग

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा की सहकारिता एवं उद्योग सभापति श्रीमती चन्द्रकांता कृष्णा राजपूत ने कलेक्टर कोरबा को मांग पत्र सौंपकर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों हेतु जनपद सदस्यों को भी जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से राशि आबंटित किए जाने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रेषित मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि होने के नाते लगातार ग्राम भ्रमण करते हैं और इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उन्हें विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया जाता है। किन्तु जनपद सदस्यों के पास स्वतंत्र रूप से कोई पर्याप्त निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण वे ग्रामीणों की अपेक्षाओं के अनुरूप मांगों और समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं।

मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्वाचित होने के बावजूद क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप कार्य नहीं करा पाने से जनपद सदस्यों को ग्रामीणों के बीच असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी प्रभावित होती है और विकास कार्यों की गति पर भी असर पड़ता है।

इसी परिप्रेक्ष्य में श्रीमती चन्द्रकांता कृष्णा राजपूत ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि जिला खनिज न्यास मद से जनपद सदस्यों की अनुशंसा के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि ग्राम पंचायतों में आवश्यक निर्माण एवं जनहित के कार्य समय पर कराए जा सकें और ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

  गर्मियों में बढ़ता फंगल इंफेक्शन: दाद-खुजली से बचाव के लिए अपनाएं ये 6 जरूरी आदतें

इस मांग को ग्रामीण विकास और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button