🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी 15 दिसम्बर से

बालोद ,07 दिसंबर 2024 । छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार वर्ष 2024-25 में कोदो, कुटकी एवं रागी की खरीदी 15 दिसम्बर से शुरू की जाएगी। जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एवं वनमण्डलाधिकारी बीएस सरोटे ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित दर पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के अंतर्गत 12 संग्रहण केन्द्रों में महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से क्रय किया जाएगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने बताया कि कृषक इन केन्द्रों में 15 दिसम्बर 2024 से 15 फरवरी 2025 तक गुणवत्तायुक्त कोदो, कुटकी एवं रागी का विक्रय कर सकते हंै। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा वर्ष 2024-25 हेतु कोदो 32 रूपए प्रति किलोग्राम, कुटकी 33.50 रूपए प्रति किलोग्राम एवं रागी 42.90 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिला यूनियन बालोद को कोदो 4000 क्विंटल, कुटकी 500 क्विंटल एवं रागी 1000 क्विटंल क्रय करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है।उन्होंने बताया कि कृषकों से प्रति एकड़ कोदो एवं रागी 3.50 क्टिवंटल तथा कुटकी 2 क्विंटल क्रय किया जाएगा। इसके साथ ही किसान अनाज खरीदी की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 से पूर्व ही बी-1, बी-2 संग्रहण कार्ड, आधार कार्ड आवश्यक दस्तावेजों के साथ आना होगा। उन्होंने बताया कि कृषकों को अनाज से मिट्टी, पत्थर, कचरा अवांछनीय पदार्थ को साफ करके ही खरीदी केन्द्र लाना होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button