🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

CG Newsनिकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा: जानिये.. निगम और पंचायत चुनाव का पूरा कार्यक्रम

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। नगरीय निकायों में 22 तारीख से सूचना का प्रकाशन होगा। उसी दिन से नमांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को मतगणना निकायों का चुनावों एक चरण में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के निकायों में तीन चरणों में मतदान होगा।

 

 

 

छत्तीसगढ़ में कुल 192 निकाय है जिनमे 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगम में चुनाव होगा। 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव कराये जायेंगे।

 

राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होगा। 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायतों के लिए मतदान होगा। पंचायतों के लिए मतगणना 18, 21 और 24 फरवरी को होगा।

 

पंचायत चुनाव तीन चरण में कराए जाने की वजह बताते हुए अजय सिंह ने कहा कि फोर्स की उपलब्धता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि फोर्स की कमी के कारण ही पंचायत के चुनाव तीन चरणों में कराने का फैसला किया गया है।

  सारंगढ़ में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, 4 गिरफ्तार, 1 फरार...

 

 

सीबीएसई स्कूलों की परीक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में सिंह ने बताया कि सीबीएसई स्कूलों की परीक्षा फरवरी में है, लेकिन उनकी संख्या कम है और वहां के शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button