🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

किरण देव फिर बनेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

रायपुर । छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एक बार फिर प्रदेश भाजपा की कमान संभालने जा रहे हैं। गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में उन्होंने BJP प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरकर निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख को सौंप दिया। कल BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। नामांकन के बाद किरण सिंहदेव को वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। राष्ट्रीय प्रतिनिधि पद के लिए भी 27 नेताओं ने भी नामांकन भरा है।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

BJP प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष के नामांकन को लेकर चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख जानकारी देंगे। अध्यक्ष के साथ 27 राष्ट्रीय प्रतिनिधि के लिए भी नामांकन भरा जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर BJP दफ्तर में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। जहां BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नाम का ऐलान होगा। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button