🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

CG Naxalites Attack : सुरक्षा बल के कैंप पर नक्‍सलियों का हमला, जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद भागे नक्‍सली

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उन्होंने यूबीजीएल (अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) से 15 से 20 ग्रेनेड दागे। यह हमला कुख्यात नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में स्थित सुरक्षा बल के कैंप पर हुआ।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला जगरगुंडा थाना क्षेत्र के पूवर्ती कैंप पर किया गया। लगभग 15 से 20 नक्सलियों का एक समूह शुक्रवार शाम कैंप के पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए यूबीजीएल का इस्तेमाल किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी फायरिंग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घंटों चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए
सुरक्षा बलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद जवानों को भारी पड़ते देख नक्‍सली जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। यह मुठभेड़ कुछ घंटों तक चली, जिसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

इस हमले में कोई हताहत नहीं
इस हमले में सुरक्षा बलों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है। जवान पूरी तरह से सतर्क थे और उन्होंने नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button