🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

शादी में जाने निकले तीन सवारी युवकों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीनों की घटनास्थल पर ही हुई मौत



Raigarh News:– शादी में जाने निकले युवकों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रायगढ़। शादी में जाने के लिए एक ही बाइक में सवार होकर निकले तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीनो शादी में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा कर हादसे का शिकार हो गई। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।


लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी तीन युवक  कल शाम सात बजे बाइक क्रमांक सीजी 13 यूएच 6073 में सवार होकर गेरूपानी में शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ग्राम कर्राहन के  पुलिया के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक  पेड़ से टकरा गई।  हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


तीनों मृतक ग्राम सुबरा निवासी है। तीनों के नाम विजय भोई, लक्ष्मण चौहान, खुलेश्वर पैंकरा है। तीनों की उम्र 20 वर्ष के लगभग है। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तीनों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा पहुंचाया। जहां लैलूंगा पुलिस पोस्टमार्टम करवाने में जुटी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button