आयोजनकानूनकोरबाछत्तीसगढ़न्यायालयराजकाजसंगठनसमस्यासमीक्षासुरक्षा

कैदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की हुई गहन समीक्षा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में जेल निरीक्षण

कोरबा 18 सितंबर 2026/ माननीय उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने एवं बंदियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट जेल विजिटर्स बोर्ड द्वारा उपजेल कटघोरा का सघन निरीक्षण किया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल में निरूद्ध कैदियों की स्थिति, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान बोर्ड सदस्यों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया। इसमें कैदियों के बैरक, रसोईघर, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य की जानकारी प्राप्त की । भोजन की गुणवता, पोषण मानकों, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दवाईयों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति, शिक्षा कार्यक्रमों तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों का भी आकलन किया गया। जेल लीगल एड क्लीनिक की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कैदियों को समय पर और सरल रूप से कानूनी सहायता प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव ने जेल अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैदियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित की जाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  New Year 2026:–बिलासपुर की सड़कों पर कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं ड्रोन और 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी, होमगार्ड की कड़ी निगरानी में हर कदम पर नजर नशा, हुड़दंग या शोर-शराबे पर सख्त कार्रवाई — एसएसपी की सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान प्राधान जिला न्यायाधीश कोरबा ने बंदियों को सहायक जेल अधीक्षक कटघोरा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता नियुक्ति एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में कैदियों के बीच बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देश दिये। वहीं संक्षिप्त रूप से आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं को असहाय न समझे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर प्रकार की कानूनी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। इस संयुक्त निरीक्षण में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयूरा गुप्ता, विजय सिंह एस. डी. ओ. पी. कटघोरा, एस.सी. पाण्डेय, एस.डी.ओ. (पी. डब्ल्यू.डी.), डॉ० रशमी, सहायक जेल अधीक्षक कटघोरा, फार्मासिस्ट, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा व जेल में समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button