IAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

Ind-Pak Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने 4 घंटे में ही तोड़ा सीजफायर, JK-राजस्थान-गुजरात में फिर गोलाबारी और ड्रोन अटैक

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से चले आ रहे तनाव के बाद जब शनिवार शाम 5 बजे युद्धविराम पर सहमति बनी तो देशभर में थोड़ी राहत की सांस ली गई। लेकिन ये राहत बहुत देर तक टिक नहीं पाई। सिर्फ चार घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी आदत के मुताबिक संघर्षविराम का उल्लंघन कर दिया।

India-Pakistan Ceasefire Violation: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से चले आ रहे तनाव के बाद जब शनिवार शाम 5 बजे युद्धविराम पर सहमति बनी तो देशभर में थोड़ी राहत की सांस ली गई। लेकिन ये राहत बहुत देर तक टिक नहीं पाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिर्फ चार घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी आदत के मुताबिक संघर्षविराम का उल्लंघन (India-Pakistan Ceasefire Violation) कर दिया। जम्मू–कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों में रात के अंधेरे में की गई गोलाबारी और एक संदिग्ध ड्रोन हमले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम की प्रतिबद्धता सिर्फ दिखावा भर है।

ड्रोन अटैक से दहला बारामुला, सीमा पर भारी गोलाबारी


शनिवार रात को कश्मीर के बारामुला जिले में एक ड्रोन के जरिए हमला हुआ, जिससे इलाके में धमाका हुआ और दहशत का माहौल बन गया। इसके अलावा अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई।

https://x.com/omarabdullah/status/1921228736776527917?s=46

https://x.com/omarabdullah/status/1921228736776527917?s=46
https://x.com/omarabdullah/status/1921228736776527917?s=46
https://x.com/omarabdullah/status/1921228736776527917?s=46

जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर की धज्जियां उड़ाते हुए तोपों से गोलाबारी की। भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है, लेकिन पाकिस्तान की यह हरकत एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है कि क्या वो शांति चाहता भी है या नहीं।

श्रीनगर में धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्द्दुल्ला ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसा सीजफायर है। उधर, वैष्णो देवी धाम में पूर्ण रूप से ब्लैक आउट किया गया है। उधमपुर में पाकिस्तान के ड्रोन दिखाई दिए, जिन्हें भारत के रक्षा तंत्र ने मार गिराया। उधमपुर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।

  Bilaspur news:– डैम में नहाने उतरे दो युवक डूबे,गर्मी के चलते उतरे थे नहाने,एक का शव बरामद,दूसरे का रेस्क्यू जारी

जम्मू–कश्मीर, राजस्थान–पंजाब में फिर ब्लैकआउट


सीजफायर के ऐलान के बाद जम्मू–कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट रद्द कर दिया था। लेकिन, पाकिस्तान की ओर से जम्मू–कश्मीर में फायरिंग के बाद फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है। बॉर्डर वाले जिलों की बिजली काट दी गई है। लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है।

गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान की ओर से आए कई ड्रोन देखे गए। इसके बाद यहां कम्प्लीट ब्लैकआउट किया गया है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने यह जानकारी दी।

DGMO स्तर की बातचीत के बाद बनी थी सहमति
भारत–पाकिस्तान के बीच शनिवार दोपहर 3:35 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ (DGMO) स्तर पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में यह फैसला लिया गया था कि शाम 5 बजे से दोनों देशों के बीच सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाई, चाहे वह थल, जल या आकाश मार्ग से हो, तत्काल प्रभाव से रोकी जाएगी। इसी के साथ युद्धविराम की घोषणा हुई थी। भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि अगली बैठक 12 मई को तय हुई है, जिसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।

पाकिस्तान की ओर से बार–बार सीजफायर उल्लंघन कोई नई बात नहीं है, लेकिन ऐसे वक्त में जब दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता खुला हो और शांति की संभावना बन रही हो, उस दौरान ऐसी हरकतों से यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की नीयत में खोट है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button