🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

IAS Mhadev Kanware:– संभागायुक्त महादेव कांवरे ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश

IAS Mhadev Kanware:– बिलासपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कांवरे ने आज जांजगीर और सक्ती जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement Carousel

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर संभाग कमिश्नर महादेव कांवरे ने आज जांजगीर जिले और सक्ती जिले के शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल से बिना पूर्व सूचना के गायब शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को भी दुरस्त करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कमिश्नर महादेव कावरे ने आज जांजगीर जिले के आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय अकलतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति,पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कमिश्नर कावरे ने विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, विद्यालय परिसर में साफ– सफाई का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुपस्थित दो शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बाराद्वार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर महादेव कावरे ने स्कूल में चल रही पढ़ाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। छात्राओ से पढ़ाए जाने वाले विषय, पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी ली। पूर्ण उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रैक्टिकल कक्ष और उपकरणों का नाम लिखे जाने के निर्देश दिए।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button