🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News: रतनपुर–बिलासपुर हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, मिनटों में वाहन, जलकर हुआ खाक, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान,देखें VIDEO….

Bilaspur News: – बिलासपुररतनपुर मार्ग पर सेंदरी और गतौरी के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी। इंजन से उठते धुएं को देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बिलासपुर। मध्यप्रदेश के अनुपपुर निवासी पांच लोग शनिवार को निजी काम से बिलासपुर आए हुए थे। काम निपटाने के बाद सभी स्कॉर्पियो वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर चलते समय वाहन के इंजन हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धुएं के संकेत मिलते ही चालक ने बिना देरी किए स्कॉर्पियो को हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। वाहन रुकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह वाहन को अपनी चपेट में ले चुकी थी और स्कॉर्पियो जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा, जिसे बाद में सामान्य कर लिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button