🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

Crime News Ratanpur :- रतनपुर में पुलिस का सख्त अभियान: फरार आरोपी गिरफ्त में, अवैध शराब पर वार, बदमाशों पर नकेल

Crime News Ratanpur :- होली से पहले कानूनव्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रतनपुर पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को पकड़ा, शराब कोचिए को जेल भेजा और आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए।

Ratanpur :- रतनपुर | जिला बिलासपुर (..)तयोहारों के मद्देनज़र शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतनपुर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में नाबालिग से छेड़छाड़ के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अवैध शराब कारोबार पर छापा मारकर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इसके साथ ही क्षेत्र के आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और न्यायालय में लंबित मामलों में स्थायी वारंटों की तामिली भी की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय के अनुसार, नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार रामू मरपच्ची (21 वर्ष), निवासी ग्राम खैरा डुबान, थाना पाली को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर ग्राम मरहीकांपा, थाना कोटा निवासी नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोप है और वह घटना दिनांक से फरार था।

इसी कड़ी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नवापारा चौक स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया। वहां से लव कुमार साहू उर्फ विक्की साहू (28 वर्ष), निवासी नवापारा रतनपुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित मूल्य 2000 रुपये) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

  खौफनाक :हत्या या हादसा? पहाड़ के पीछेअधजली लाश मिलने से गहराया रहस्य लाश मिलने से हड़कंप! जांच में जुटी पुलिस..

इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्र के 03 आदतन/गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहीं, अलगअलग मामलों में लंबित 05 स्थायी वारंटों की तामिली कर वारंटियों को जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई इन कार्रवाइयों को होली के दौरान शांति बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा बताया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई में योगदान:
उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सउनि. पवन सिंह, दिनेश तिवारी, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, दिनेश कांत, आरक्षक बिजेंद्र रात्रे, संजय यादव, शशिकांत कौशिक एवं पंचराम रजक।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button