🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर

अमेरिका ने माना कि उसके 3 फाइटर जेट्स हुए क्रैश पर साथ – साथ कहा – ईरान ने नहीं गिराया

वाशिंगटन. अमेरिका ने पुष्टि की है कि उसके तीन लड़ाकू विमान गिर गए है. यूएस मिलिट्री के अनुसार, कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है.

कुवैत पहले ही इसकी पुष्टि कर चुका है. इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया है. एक वायरल वीडियो में विमान को गिरते और पायलट को पैराशूट से उतरते हुए देखा गया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के कई लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हुए हैं. हालांकि इसकी वजह क्या रही या फिर किसने इन्हें मार गिराया, इसको लेकर कुछ बताया नहीं गया था.

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के सपोर्ट में उड़ान भर रहे तीन F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान कुवैत के ऊपर फ्रेंडली फायर का शिकार हो गए.”

बता दें, यह लड़ाकू विमान इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियान का हिस्सा थे.

यूएस सेंट्रल कमांड का कहना है कि एक्टिव लड़ाई के दौरान ईरानी एयरक्राफ्ट्स, बैलिस्टिक मिसाइल्स और ड्रोन्स को निशाना बनाते समय यूएस एयर फोर्स के फाइटर जेट्स को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया.

  संघ की अनुपस्थिति में विधायक ने कर दिया मूर्ति का अनावरण,सशक्त नारी महासंघ की पदाधिकारी और ग्रामीणों में भारी नाराजगी,

कमांड ने दावा किया, “सभी छह एयरक्रू (पायलट्स) सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है.”

बयान में आगे कहा गया है, “हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और हमारे अभियान को मिल रही मदद के लिए उनके आभारी हैं.”

इससे पहले कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कई अमेरिकी मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हुए है और क्रू पूरी तरह सुरक्षित है.

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया. पायलट्स को बाहर निकाला गया और जरूरी मेडिकल केयर देने के लिए अस्पताल ले जाया गया. सभी की हालत स्थिर बनी हुई है.

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button