🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

भिलाई । नगर में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 5 लाख 95 हजार रुपए की ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी की जोड़ी को पुलिस की आज गिरफ्तार कर ली है। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर ली थी लेकिन पति पत्नी फरार थे जिसे आज नेवई पुलिस को पकडने में सफलता मिली। नौकरी न लगने पर रुपए की जगह चेक दिया जो बाउंस हो गया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं पति-पत्नी फरार हो गए थे। बुधवार को दंपति को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह सिकरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अनिता सिंह व उसके पति नरेन्द्र सिंह तथा इनके साथी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी द्वारा इनके बेटे नवीन सिंह को मंत्रालय रायुपर में सरकारी नौकरी लगाने का दावा किया। साथ ही बुद्धेश्वर को मंत्रालय में प्यून नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके एवज में क्रमश : 4 लाख 25000 रुपए तथा 1 लाख 70,000 अलग अलग किस्तों ले लिए।

  अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध आधी रात में राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांग करने पर अनिता सिंह ने भुपेश कुमार सोनवानी के युनियन बैक आफ इंडिया का चेक नवीन को 425000 रुपए तथा बुद्धेश्वर को 150000 रुपए का दिया जिसे लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद सभी रुपए देने के नाम पर आनाकानी करते रहे। इस मामले में शिकायत के बाद धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी गिरीश यादव और भूपेश कुमार सोनवानी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। पुलिस की टीम दोनों की लगातार पतासाजी कर रही थी। इसबीच अनिता सिंह एवं नरेन्द्र सिंह ठाकुर को बीएसयुपी कालोनी भाठागांव रायपुर हिरासत में लिया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button