🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

विदेशियों के साथ शराब के नशे में धुत्त ड्राइवर ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, मशक़्क़त के बाद सभी गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस को तीन संदिग्ध विदेशी नागरिकों को दबोचने में बड़ी कामयाबी मिली है। रतनपुर पुलिस को उच्च अधिकारियों से जानकारी मिली कि एक गाड़ी तेज गति में आ रही है जो संदिग्ध हालत में है, जिसे रोकने के लिए रतनपुर पुलिस शनिचरी बाजार के पास बेरीकेट्स लगाकर रखी हुई थी ।

देर रात तकरीबन 2:00 बजे के आसपास गाड़ी बहुत स्पीड में आई जिसे रतनपुर पुलिस ने रोकना चाहा। मगर वह गाड़ी बेरीकेट्स को तोड़ते हुए आगे की और बढ़ गई । फिर आनन फानन में कोनी पुलिस को इस बात की सूचना दी गई ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोनी पुलिस ने गाड़ी को घेरा बंदी कर रुकवाया और गाड़ी में सवार लोगों को थाना लाया गया जहां उनसे पूछताछ की गई । गाड़ी में सवार लोग शराब की नशे में थे ।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वो मूलतः अफगानिस्तान व उज़्बेकिस्तान के रहने वाले हैं । संदिग्ध लोगों ने बताया कि वो ड्राई फ्रूट का काम करते हैं इसी सिलसिले में वो इस तरफ आए थे । उनकी गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला ।

  Bilaspur News:–स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर, सीएचसी में टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, महिला डॉक्टर की जिम्मेदारी निभाने पर सराहना

रतनपुर पुलिस ने उनके खिलाफ में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है । पुलिस इस पूरे मामले में तफ्तीश से जांच में जुट गई है ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button