🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

नशेड़ी पत्नी ने ली पति की जान

अंबिकापुर । पति- पत्नी के रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। शराब पीते समय पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपाट के नमर्दापुर की है। जहां पर विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने टांगी से अपने पति पर बेरहमी में कई बार वार कर दिया। जिससे मौके पर ही पति बलिराम माझी की मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी पत्नी नेहारो माझी फरार हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

 

सड़क हादसे में घायल दो की मौत

 

वहीं बीते दिनों सरगुजा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सुवारपारा के पास हुए हादसे में घायल दो युवकों की मौत हो गई । पिछले मंगलवार को हुए इस सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज रायपुर और बिलासपुर में चल रहा था। मंगलवार 24 दिसंबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल जीवन ज्योति हॉस्पिटल में ज़िंदगी के लिए मौत से जूझ रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button