🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

दया सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मिलकर कर रखी जिलेवासियों की समस्या

भिलाई । भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने डिप्टी सीएम व पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूण साव से मुलाकात कर कुम्हारी टोल नाका से सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों को टोल फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुम्हारी का टोल नाका स्थानीय लोगों के लिए फ्री होना चाहिए। यहां सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों से भी वसूली की जा रही है। जो मनमानी है। उन्होंने बताया कि दुर्ग-अंजोरा बायपास में सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों से टोल नहीं लिया जाता है। लेकिन यहां दुर्ग जिले के ही दूसरे टोल नाके पर वसूली चल रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दया सिंह ने कहा है कि लोग भाजपा सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। इसलिए इसका निर्णय भी भाजपा सरकार को करना होगा। पहले की कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। अब लोगों की उम्मीदें हैं, जिस पर सरकार को बिना देरी ध्यान देकर दुर्ग जिलेवासियों को राहत देना चाहिए। दया सिंह ने कहा कि, नेहरू नगर से कुम्हारी तक हाइवे का बुरा हाल है। लोग त्रस्त हैं। बड़े-बड़े गड्?ढे हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। इसलिए समय रहते कुम्हारी टोल नाके से सीजी 07 पासिंग गाडिय़ों से टोल टैक्स बंद होना चाहिए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button