🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Dantewada News:– वाटरफॉल में नहाने के दौरान डूबा नाबालिक, नहाते समय घटी घटना, तलाश जारी

Dantewada News:– इंद्रावती नदी के सातधारा जलप्रपात में नहाने पहुंचा 13 वर्षीय छात्र नदी में डूब गया। छात्र की तलाश जारी है।

Dantewada दंतेवाड़ा। इंद्रावती नदी के सातधारा जलप्रपात में नहाने के दौरान नाबालिक डूब गया। नहाते– नहाते नाबालिक गहरे पानी में चला गया। नाबालिक धमतरी से दोस्तो के साथ घूमने आया था। दोस्तों की सूचना के बाद पुलिस तलाश में जुटी है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धमतरी का रहने वाला यश कुमार साहू (13) अपने साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था। आज गुरुवार की सुबह 7:00 बजे या कर उसके साथी इंद्रावती नदी पर स्थित सातधारा जलप्रपात पर नहाने गए। सभी ने सातधारा जलप्रपात की ओर जाने वाले नाका को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए। सभी मित्र पानी में उतरकर नहाने लगे। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

हड़बड़ाए दोस्तो ने वहां से निकल कर पास सीआरपीएफ 195 वीं बटालियन में जानकारी दी। इसके बाद सीआरपीएफ के अफसरों ने पुलिस को सूचना दी और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पानी का फ्लो जलप्रपात में कम है पर गहराई ज्यादा है। अभी गोताखोर तलाश में जुटे है। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

  राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के भव्य आयोजन, खेल प्रेमी मन मं भारी उत्साह
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button