🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

वैवाहिक जीवन में एल्डरमैन करता था हस्तक्षेप, परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, पति की मौत के बाद एल्डरमैन के साथ गोवा घूमने गई पत्नी, 2 साल बाद अपराध दर्ज


Bilaspur News:– वैवाहिक जीवन में कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन व सास तथा साले के हस्तक्षेप से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2 साल बाद मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।


Bilaspur बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन की वैवाहिक जिंदगी में हस्तक्षेप व ससुराल वालों की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतक के परिवार जन 2 वर्ष तक अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे पर राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के चलते एल्डरमैन के प्रभाव से किसी भी किस्म की कोई कार्यवाही नहीं हुई अब 2 साल बाद मामले में अपराध दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र बजाज ने 16 जुलाई 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पीड़ित की मां 60 वर्षीय रुक्मणि बजाज और परिवार वालों के अनुसार बेटे जितेंद्र बजाज के वैवाहिक जीवन में कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन श्यामलाल चंदानी की दखल अंदाजी और  हस्तक्षेप था। वैवाहिक जीवन में श्यामलाल चंदानी की इतनी दखलअंदाजी थी कि उसके चलते पति-पत्नी में रोज विवाद होता था जिसके चलते जितेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहता था।

जितेंद्र के परिवार के अनुसार बहु की मां रानी बाई चंदनानी और बहु का भाई  धीरज ने  बहु व पूर्व एल्डरमैन श्याम लाल चंदानी के साथ मिलकर उनके बेटे जितेंद्र बजाज को इतना प्रताड़ित किया कि जितेंद्र ने 16 जुलाई 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिवार के अनुसार बेटे की आत्महत्या के बाद उसके मोबाइल से सब कुछ डिलीट कर दिया गया। मृतक के परिवार के अनुसार बेटा जितेंद्र अक्सर अपनी मां और भाइयों को अपनी पत्नी लक्ष्मी और श्यामलाल चंदानी की सतना से तंग आने की बात बताता था। मृतक जितेंद्र कई बार अपने भाइयों के मोबाइल पर भी मैसेज भेज कर पत्नी व कांग्रेस के पूर्व एल्डरमेन के द्वारा  प्रताड़ना का मैसेज किया गया है।  जितेंद्र के आत्महत्या करने के बाद उसकी मां 60 वर्षी रुक्मणि बजाज थाने व पुलिस अफसरों का चक्कर काटती रही वाकई आवेदन दिए। कांग्रेस की सरकार में एल्डरमैन रहे कांग्रेसी नेता श्यामलाल चंदानी ने सरकार में अपनी पैठ का फायदा उठा अपराध दर्ज नहीं होने दिया। मामले को पुलिस ने भी ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

पति की मौत के बाद पूर्व एल्डर मेन श्यामलाल के साथ गोवा घूमने गई पत्नी:–

मृतक के परिवार के अनुसार जुलाई 2022 में जितेंद्र की मौत के बाद इसी वर्ष में 2024 में पूरे एल्डरमैन श्यामलाल चंदानी और उनकी बहु लक्ष्मी ने गोवा घूमने का ट्रीप बनाया था।  पूर्व एल्डरमेंट श्यामलाल चंदानी और मृतक की पत्नी 29 मई 2024 को फ्लाइट से गोवा घूमने गए थे। परिवार के अनुसार उनका टिकट मिला है। जिसका पीएनआर नंबर एक है और सीट भी आजू-बाजू है। दोनों के गोवा जाने के समय मृतक के परिवार का कोई परिचित भी इस फ्लाइट में सफर कर रहा था। उसने चुपके से दोनों के फोटो खींच कर मृतक के परिवार को जानकारी दे दी।   

लगातार 2 साल तक अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद भी अपराध दर्ज नहीं हो पा रहा था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने अपराध दर्ज करने के निर्देश सिविल लाइन पुलिस को दिए। इसके पश्चात ठीक 2 साल बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी बजाज कांग्रेस के पूर्व एल्डरमैन श्यामलाल चंदानी, मृतक की सास रानी चंदनानी और साले धीरज उर्फ अप्पू चंदनानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर लिया हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button